हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डस् के पैरा 243 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निम्न तिथियों 19 मार्च 2022 स्थानीय होली, 19 सितम्बर अनवष्टका (श्राद्व पक्ष) तथा 25 अक्टूबर 2022 को भैया दूज पर बैंक/ कोषागार/ उपकोषागार को छोडकर जनपद के सभी कार्यालयों/ संस्थानों मे स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
इसे भी पढ़े-The kashmir files का इस सांसद ने किया विरोध, कहा सरकार इस फिल्म को करें बैन
मंडलायुक्त ने दी होली की शुभकामनाएं
हल्द्वानी, खबर संसार। रंगों एवं उमंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व पर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट् ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में उन्होने कहा है कि रंगो का यह त्यौहार हमें आपस में एकता के सूत्र में पिरोता है, एवं होली के पावन पर्व पर हमें आपसी प्रेम और सदभावना के साथ मनाना चाहिए। होली के इस त्यौहार पर हमें अपने साथ गरीबों को शामिल करना चाहिए। होली का पर्व हमे राष्ट्र एकता का संदेश देता है।
2341 साल बात बन रहा है यह योग
इस बार होली पर 2341 साल बाद एक ऐसा योग बन रहा है, जिसका अचूक टोटका आपके जीवन को बदलकर रख देगा। अगर आपके कारोबार में मंदी चल रही है, काम करने में मन नहीं लगता है, कहीं बाहर जाने में परेशानी होती है, बच्चे पढ़ नहीं रहे हों, खाना खाने में मन नहीं लगता है या खाने में स्वाद नहीं मिलता है, सिर दर्द होता हो, रात में बार-बार नींद खुल जाती हो, आंख में जलन या दर्द रहती है, आलस्य आता हो, तो आप इन सब समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


