HomeUttar Pradeshज्ञानवापी मामला: मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग की बात को अफवाह बताया, सुनवाई...

ज्ञानवापी मामला: मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग की बात को अफवाह बताया, सुनवाई 30 को

वाराणसी जिला अदालत में ज्ञानवापी मामले में ऑर्डर 7 रूल 11 को लेकर आज दोपहर 2 बजे से शुरू हुई बहस करीब 2 घंटे चली है। कोर्ट के अंदर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर चर्चा की और मुस्लिम पक्ष ने 1991 एक्ट का हवाला दिया है। कोर्ट रूम में हरिशंकर जैन सहित दोनों ही पक्षों से 36 लोगों की मौजूदगी रही। मुस्लिम पक्ष ने केस को सुनवाई के लायक ही नहीं बताया है। मामले की अगली सुनवाई 30 मई यानी सोमवार को होगी।

इसे भी पढ़ें : एडीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनींं समस्याऐं, कई का किया निस्तारण

शिवलिंग को लेकर मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति

मुस्लिम पक्ष की ओर से शिवलिंग को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई गई। उसका ये कहना है कि जब तक ये साबित नहीं हो जाता है कि वो शिवलिंग है या फिर फव्वारा है। जिस तरह से लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम हिंदू पक्ष की ओर से किया जा रहा है। उसको रोके जाने की जरूरत है और इसको लेकर कई तरह की दलीलें भी रखी जा रही है।

मुस्लिम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने कहा कि शिवलिंग होने की बात अफवाह है। लोगों की भावनाएं भड़काई जा रही हैं। अफवाह से व्वस्थता पर असर पड़ रहा है। मस्जिद समिति का तर्क है कि ज्ञानवापी के अंदर शिवलिंग का अस्तित्व अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है। मस्जिद समिति ने कहा कि शिवलिंग के होने की अफवाह से जनता में खलबली मची हुई है। इसकी अनुमति तब तक नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि अस्तित्व सिद्ध न हो जाए।

दोनों पक्षों में दिखी गहमा-गहमी  

दोनों पक्षों में इस बीच गहमा-गहमी भी दिखी। हिन्दू पक्ष की ओर से दावा किया जा रहा है और इसके लिए वेद पुराणों का हवाला भी दिया जा रहा है। हिन्दू पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि शिवलिंग वहां हमेशा से था। पूजा अर्चना भी उस जगह की जाती थी। हिन्दू पक्ष की ओर से फिर से वहां पूजा की इजाजत देने व जगह को काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट को सौंपे जाने की मांग कर रहा है।

गौरतलब बै कि 1991 एक ऐसा एक्ट है जिसको लेकर कोर्ट किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रखना चाहता है। यही कारण है कि मुस्लिम पक्ष की ओर से जितनी भी दलीलें दी गई। क्योंकि गौर करने वाली बात ये है कि उनके पास इस बात को लेकर कोई पुख्ता प्रमाण हिंदू पक्ष जितने नहीं हैं। हिंदू पक्ष की ओर से मंदिर होने का दावा किया जा रहा है, किताबों के पन्नों का हवाला दिया जा रहा है।

एक अंग्रेज इतिहासकार को लेकर भी हिंदू पक्ष आगे बढ़ रहा है। सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विदेश से भी जो मेहमान हिन्दुस्तान आकर रहे थे उनको भी आधार बनाकर हिन्दू पक्ष की ओर से अपनी बातें रखी गई। अब सोमवार को कोर्ट की ओर से तय हो जाएगा कि इस मामले पर क्या फैसला लिया जाता है।

इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.