HomeUttar Pradeshगंगा एक्सप्रेस वे का ये हिस्सा धसने से सरकार की किरकिरी!

गंगा एक्सप्रेस वे का ये हिस्सा धसने से सरकार की किरकिरी!

खबर संसार.गंगा एक्सप्रेस वे का ये हिस्सा धसने से सरकार की किरकिरी!हालांकि जैसी कल पता चला उसको भरने का काम आरम्भ कर दिया है और कार्य करने वाली एजेंसी के लोगों का कहना है 24 घंटे लगातार हो रही बारिश के चलते ऐसा हुआ हो, फिलहाल बीजेपी सरकार की किरकिरी अलग अलग कारणों से हो रही है फिर चाहे मामला नीट पेपर लीक का हो, जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का हो, या उसके दमन का हो, और कल राहुल गाँधी सहित सेकड़ों सांसदों का पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन का हो. चलिए फिलहाल हम बात कर रहे थे प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे माइलस्टोन संख्या 354 सहादतपुरवा के पास लगभग 60 मीटर का टुकड़ा सोमवार रात किसी समय धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया।नीचे से गिट्टी भर दी और इस का डामरीकरण होना बाकी है। खास बात यह है कि यह टुकड़ा उस स्थान से सात किलोमीटर दूर है जहां से प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 36,230 करोड़ रुपये से हुआ है।

 

पाठकों को बता दे कि बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मल्लावां के पास एक जनसभा में किया था। पिछले दो दिन में हुई बारिश के कारण एक्सप्रेसवे मल्लावां के माइलस्टोन संख्या 354 पर धंस गया। हालांकि इस कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।इससे दो माह पूर्व देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे में भी दो बड़े बड़े गड्डे हो गए थे जिसका विडिओ वायरल होते ही जल्दी जल्दी उसको भरवा दिया गया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.