इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हैडबॉय के रूप में 12वीं के उज्ज्वल आर्या तथा हैडगर्ल के रूप में 12वीं की छात्रा कनुष्का जोशी को विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर व उप प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने बैज लगाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा ग्यारह के अर्श सिद्दिकी को चयनित किया गया। छात्र वर्ग में खेल कप्तान (स्पोर्टस कैप्टन) कक्षा बारहवीं के उदय चौहान तथा वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा ग्यारहवीं के करन कम्बोज व छात्रा वर्ग में स्पोर्टस कैप्टन सौम्या खम्पा तथा वाइस कैप्टन कनक माहेश्वरी को चयनित किया गया।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
डिसिप्लिन प्रीफेक्ट्स आयुष जोशी व मेधा साह व कल्चरल क्लब का इंचार्ज कक्षा बारहवीं के सागर कुमार को बनाया गया। कल्चरल क्लब के सदस्यों में मान्या भट्ट, सुशांत कांडपाल, त्रिगुणा दास, अलंकृता उप्रेती, ईशा गोसांई, ज्योति बिष्ट, भाविन जोशी, विश्वेश हैड़िया, दिव्यम पंत, हुजैफा सुहैल, वर्णिका जोशी शामिल हैं।
विद्यालय के मुख्य चार सदनों के लिए भी कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफेक्ट्स को उत्तरदायित्व सौंपा गया जिनमें रेड हाउस कैप्टन अनन्या चौधरी, वाइस कैप्टन चिरायु सुनठा तथा प्रीफेक्ट्स के रूप में सिद्धार्थ डांगी व गर्विता चौधरी का चयन हुआ।
ग्रीन हाउस कैप्टन में नीतिन देऊपा, वाइस कैप्टन तेजस्व रावत तथा प्रीफेक्ट्स में आरूषि चंद्रा व गौतम देऊपा का चयन हुआ। ब्लू हाउस में कैप्टन के रूप में दिशा रावत, वाइस कैप्टन कुमकुम जोशी व प्रीफेक्ट्स के रूप में प्रियांशी बिष्ट व साइका हुसैन को चयनित किया गया।
अंतिम सदन अर्थात् यलो हाउस कैप्टन किरन को बनाया गया, वाइस कैप्टन शिवांशी जोशी तथा प्रीफेक्ट्स काव्या वर्मा व युगांश जोशी को इसका उत्तरदायित्व सौंपा गया। प्रधानाचार्य ने चयनित कैबिनेट के सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठ, कर्मनिष्ठ बनने की शपथ दिलाई। स्कूल की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया ने चयनित सदस्यों को बधाई दी व कार्य के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
