HomeUttarakhandकपकोट के इस प्राचीन पीपल वृक्ष की है बड़ी मान्यता !

कपकोट के इस प्राचीन पीपल वृक्ष की है बड़ी मान्यता !

खबर संसार कपकोट चारु जोशी की विशेष रिपोर्ट।कपकोट के इस प्राचीन पीपल वृक्ष की है बड़ी मान्यता ! जी हा बागेश्वर कपकोट में एक प्राचीन पीपल का विशाल पेड़ है ।जिसको आसपास के लोग ही नही, दूर दूर के लोग पूज्यते है। हर मंगलवार और शनिवार को लोग इस पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाते है और पूजा करते है। श्रावण माह में तो रोज पूजा करते है भक्त। कई भक्त रोजाना पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाते हैं । पुराने लोग कहते है कि इससे कष्टो का निवारण होता है। इसकी प्राचीन काल से बड़ी मान्यता है। यहां पीपल वृक्ष कपकोट बागेश्वर में बागनाथ मंदिर पिंडारी रोड पर है।ये प्राचीन कल से जाना माना पेड है।पुराणों में भी कहा कहा गया है कि पीपल वृक्ष पर लक्ष्मी नारायण का वास होता है।

कपकोट के इस प्राचीन पीपल वृक्ष की है बड़ी मान्यता !

बताए चले कि हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व होता है. इसे न केवल धर्म संसार से जोड़ा गया है, बल्कि वनस्पति विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार भी पीपल का पेड़ कई तरह से फायदेमंद माना गया है।पीपल के पेड़ से होने वाले ऐसे ही कुछ 9 बड़े फायदे है ।

सांस की तकलीफ –

सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या में पीपल का पेड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए पीपल के पेड़ की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सुखा लें. सूखे हुए इस भाग का चूर्ण बनाकर खाने से सांस संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती है. इसके अलावा इसके पत्तों का दूध में उबालकर पीने से भी दमा में लाभ होता है.

दांतों के लिए –

पीपल की दातुन करने से दांत मजबूत होते हैं, और दांतों में दर्द की समस्या समाप्त हो जाती है. इसके अलावा 10 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर बनाए गए मंजन का प्रयोग करने से भी दांतों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती

विष का प्रभाव –

किसी जहरीले जीव-जंतु द्वारा काट लेने पर अगर समय पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं हो, जबपीपल के पत्ते का रस थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने पर विष का असर कम होने लगता है.

त्वचा रोग –

त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली में पीपल के कोमल पत्तों को खाने या इसका काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है. इसके अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्या होने पर पीपल की छाल का घिसकर लगाने से फायदा होता है.

 घाव होने पर –

शरीर के किसी हिस्से में घाव हो जाने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाने से घाव सूखने में मदद मिलती है. इसके अलावा प्रतिदिन इस लेप का प्रयोग करने व पीपल की छाल का लेप करने से घाव जल्दी भर जाता है और जलन भी नहीं होती.

जुकाम –

सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी पीपल लाभदायक होता है. पीपल के पत्तों को छांव में सुखाकर मिश्री के साथ इसका काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ होता है. इससे जुकाम जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.

त्वचा के लिए –

त्वचा का रंग निखारने के लिए भी पीपल की छाल का लेप या इसके पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है. पीपल की ताजी जड़ को भिगोकर त्वचा पर इसका लेप करने से झुर्रियां कम होने लगती

तनाव करे कम –

पीपल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसके कोमल पत्तों को नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी होती है, और बढ़ती उम्र का असर भी कम होता है.

 नकसीर –

नकसीर फूटने की समस्‍या होने पर पीपल के ताजे पत्तों को तोड़कर उसकर रस निकालकर नाक में डालने से बहुत फायदा होता है. इसके अलावा इसके पत्तों को मसलकर सूंघने से भी नकसीर में आराम होता है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.