HomeUttarakhandक्या सेमीफाइनल में खेलेंगे ऋषभ पंत, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहीं...

क्या सेमीफाइनल में खेलेंगे ऋषभ पंत, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहीं ये बात

मेलबर्न, खबर संसार। जिम्बाब्वे के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी ऋषभ पंत के बारे में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह चिंता का विषय नहीं है और उन्होंने संकेत दिए इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मौका मिल सकता है।

पंत को पहले चार मैचों में मौका नहीं दिया गया था, जिनमें दिनेश कार्तिक को उतारा गया था जो कि संभवत अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। कार्तिक इस टूर्नामेंट में ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक ऑस्ट्रेलिया कि गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर नहीं चल पाए जिसके कारण पंत को मौका दिया गया। द्रविड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 71 रन से जीत के बाद कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें एक मैच के आधार पर खिलाड़ी का आकलन करना चाहिए।

टीम में खेलना प्रदर्शन पर आधारित नहीं

हम उन्हें खिलाते हैं या नहीं यह एक मैच के प्रदर्शन पर आधारित नहीं होता है।’ पंत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में केवल तीन रन का योगदान दिया। द्रविड़ ने पर्याप्त संकेत दिए कि पंत को उतारने का फैसला कुछ खास कारणों से ही नहीं लिया जाएगा क्योंकि वह संभवत: इसे सेमीफाइनल में लेकर स्पिनर आदिल राशिद के ‘मैच अप’ के रूप में देख रहे हैं।

द्रविड़ ने कहा, ‘कई बार मैच अप को ध्यान में रखकर ऐसा किया जाता है। हमें यह देखने की जरूरत होती है किसी खास गेंदबाज के खिलाफ हमें किस तरह के कौशल की जरूरत पड़ेगी। इसलिए इस तरह के फैसलों में कई तरह की चीजें जुड़ी होती हैं।’ उन्होंने फिर से दोहराया टीम प्रबंधन ने पंत पर से कभी भरोसा नहीं खोया था।

हमने कभी पंत पर से भरोसा नहीं खोया

द्रविड़ ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हमने कभी पंत पर से भरोसा खोया। हमें टीम में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है लेकिन केवल 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं और यह संयोजन पर निर्भर करता है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह यहां है और विश्वकप टीम का हिस्सा है तो इसका मतलब है कि हमें उन पर बहुत भरोसा है। इसका मतलब है कि उन्हें किसी भी समय अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

’ मुख्य कोच ने कहा, ‘आप केवल एक मैच में 11 खिलाड़ियों के साथ ही खेल सकते हैं। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को बाहर रहना पड़ता है। ऋषभ भी इनमें से एक है। उसने नेट्स पर काफी बल्लेबाजी की है तथा उसने विकेटकीपिंग का भी जमकर अभ्यास किया है ताकि वह तैयार रहे।’ द्रविड़ बाएं हाथ के स्पिनर सीन विलियम्स के खिलाफ पंत के रवैए से खुश हैं भले ही वह अपने शॉट को सही तरह से नहीं खेल पाए थे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.