HomeSportजॉर्डन ने रोहित को किया आउट, कोहली और सूर्यकुमार क्रीज पर, स्कोर...

जॉर्डन ने रोहित को किया आउट, कोहली और सूर्यकुमार क्रीज पर, स्कोर 73/3

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आंकड़ों के मुताबिक इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। बता दें कि जो भी टीम सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबले जीतेगी वो 13 नवंबर को होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलेगी।

रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

भारत को दूसरा झटका नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। क्रिस जॉर्डन ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। रोहित छक्का मारने के प्रयास में सैम करन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 27 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने चार चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। भारत ने नौ ओवर में दो विकेट पर 57 रन बनाए हैं। विराट कोहली 20 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम ने आठ ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 23 और विराट कोहली 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 42 रन की साझेदारी कर ली है।

भारत की पारी के पांच ओवर समाप्त

भारत की पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंद पर 14 और विराट कोहली 12 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 20 गेंद पर 22 रन की साझेदारी कर ली है।

सेमीफाइनल में केएल राहुल फेल

सेमीफाइनल में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। क्रिस वोक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। उन्होंने पांच गेंद पर पांच रन बनाए। राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।

एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम का रिकॉर्ड रहा है खराब

जानकारी के मुताबिल एडिलेड में जो टीम टॉस जीतती है उसका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। बता दें कि इस मैदान पर कुल 11 मुकाबले खेले गए है। ये सभी मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जिसने टॉस हारा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मैच का टॉस हारना अच्छा है। वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो भारतीय टीम इस मैदान पर दो मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे जीत मिली है।

भारत ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया को 37 रनों से इसी मैदान पर शिकस्त दी थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश को भी भारत पांच रन से मात दे चुका है। इस मैदान पर भारत का स्कोर अच्छा रहा है। माना जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद है। इस मैच में विजयी होने वाली टीम ही 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ फाइनल में भिड़ेगी।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.