हल्द्वानी, खबर संसार। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस सीनियर सेकेडरी में क्रिसमस समारोह की धूम रही क्रिसमस और नए वर्ष के आगाज में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारभं विद्यालय के प्रबंधक आर. पी. सिंह, निदेशका लिली सिंह, विद्यालय शिक्षा निदेशक स्नेहा सिंह, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी विक्रम कार्की, प्रधानाचार्य डा0 बी0बी0 पाण्डेय जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आर्कषक नर्सरी, एल के जी. तथा यू. के. जी. द्वारा सेन्टा बनकर मनमोहक नृत्य का प्रस्तुतीकरण रहा,
प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को नए वर्ष और क्रिसमस की बधाईयाँ दी।
साथ ही बच्चों को संदेश दिया कि हर क्षेत्र में बच्चे अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन करें। साथ ही साथ उन्हाेंने कार्यक्रम को रोचक और सफल बनाने के लिए सभी अध्यापक वर्ग और विद्यार्थियों की सराहना की। सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


