HomeUttar PradeshUP Board Date Sheet 2023: मार्च में होंगी 10वीं और12वीं की परीक्षाएं

UP Board Date Sheet 2023: मार्च में होंगी 10वीं और12वीं की परीक्षाएं

UP board से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को साल 2023 की बोर्ड परीक्षा टाइमटबेल का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल का ऐलान करेगा।

डेटशीट रिलीज होने के संबंध में कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं

बता दें कि छात्र यूपीएमएसपी 10वीं टाइम टेबल 2023 और यूपीएमएसपी 12वीं टाइम टेबल 2023 की पीडीएफ फाइल UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि फिलहाल डेटशीट रिलीज होने के संबंध में कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है तो ऐसे में सटीक डेट जानने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करना होगा।

सूत्रों की मानें तो यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक हो सकती हैं। वहीं यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं (UP Board class 12th )की वार्षिक परीक्षाओं के मार्च महीने में शुरू होने की संभावना सबसे ज्यादा है।

दो पालियों में होगी परीक्षा… 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी सेकेंड शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी को टाइमटेबल में दर्शाए गए समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, 10वीं कक्षा में कुल 31,16,458 जबकि 12वीं कक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह आंकड़े शैक्षणिक वर्ष 2022 की तुलना में 67.4 लाख छात्र अधिक हैं। फिलहाल यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों जुटा हुआ है। नकल बिहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सख्ती से इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.