HomeBusinessAdani का शेयर 15% टूटा, समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में...

Adani का शेयर 15% टूटा, समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

नयी दिल्ली, खबर संसार। Adani एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी।

हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। Adani पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और Adani पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई।

कुछ शेयर बढ़े

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “ असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.