spot_img
spot_img
HomeBusinessदीवाली से पहले सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जाने कितना...

दीवाली से पहले सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जाने कितना हुआ महंगा

सोने की कीमतों में आज भी तेजी दर्ज की गई। बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.04 प्रतिशत यानी 59 रुपये बढ़कर 1,43,293 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बुलियंस के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,073.90 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4,800 रुपये महंगा हुआ सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 4,800 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव सभी टैक्स सहित 1,46,600 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

बुधवार को भी सोने की कीमतों में आई थी तेजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला था। त्योहारी मांग में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों में कीमतों में सुधार के बीच सोना 4,800 रुपये महंगा होकर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव मंगलवार को 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार को बढ़कर 1,46,600 रुपये हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 113.72 डॉलर यानी 3 प्रतिशत बढ़कर 4,043.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 4.5 प्रतिशत बढ़कर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वायदा कारोबार में भी सोने ने दिखाई मजबूती

बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 510 रुपये बढ़कर 1,39,962 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की ओर से नए सौदों की लिवाली को इसकी प्रमुख वजह माना गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 510 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 1,39,962 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.46 प्रतिशत बढ़कर 3,947.6 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मजबूती और कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने की वायदा कीमतों में तेजी आई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.