HomeBusinessइस छोटी कंपनी ने की आईजीएल से बड़ी डील, 5 रुपये से...

इस छोटी कंपनी ने की आईजीएल से बड़ी डील, 5 रुपये से सस्ते हैं इसके शेयर

5 रुपये से सस्ते पेनी स्टॉक विकास लाइफकेयर (Vikas Lifecare) पर विदेशी निवेशकों (FII) ने बड़ा दांव लगाया है। अगस्त 2022 में एजी डायनॉमिक फंड्स लिमिटेड और साइट्रस ग्लोबल ऑर्बिट्राज फंड ने इस स्मॉलकैप स्टॉक में इनवेस्टमेंट किया है। पेनी स्टॉक विकास लाइफकेयर एक बार फिर खबरों में है। स्मॉलकैप कंपनी विकास लाइफकेयर (Vikas Lifecare) ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के साथ ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।

इंटीग्रेटेड स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगा ज्वाइंट वेंचर

विकास लाइफकेयर (Vikas Lifecare) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) का ज्वाइंट वेंचर 110 करोड़ रुपये के खर्च से देश की पहली इंटीग्रेटेड स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगा। विकास लाइफकेयर की सहायक कंपनी जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है।

यह खबर सामने आने के बाद स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़ लग गई है। विकास लाइफकेयर के शेयर बीएसई में 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 3.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 3.06 रुपये पर बंद हुए थे।

विदेशी इनवेस्टर्स ने लगाया है बड़ा दांव

अगस्त 2022 में स्मॉलकैप कंपनी ने फंड रेज प्रोग्राम अनाउंस किया था, जिसमें एजी डायनॉमिक फंड्स लिमिटेड और साइट्रस ग्लोबल ऑर्बिट्राज फंड ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी की फंड रेज कमेटी ने एजी डायनॉमिक फंड्स लिमिटेड और साइट्रस ग्लोबल ऑर्बिट्राज फंड दोनों को 52083333 शेयर अलॉट करने की मंजूरी दी थी। इन फॉरेन इनवेस्टर्स को एफपीआई कैटेगरी के तहत शेयर अलॉट किए गए थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.