हल्द्वानी, खबर संसार। आज 5 सितम्बर 2023 को हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित आर्यमन बिरला स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रमुख शिक्षिका वंदना टम्टा द्वारा शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कुमाऊंनी नृत्य, ड्रम वादन व बच्चों द्वारा शिक्षकों की वेशभूषा धारण कर शिक्षकों का मनमोहक अभिनय किया गया।
इस दौरान ये लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर बालक आराध्य जोशी का शिक्षक दिवस पर काव्यपाठ प्रमुख रहा जिसमें बालक के सम्पूर्ण विकास में शिक्षकों के योगदान का गुणगान किया गया था। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह चीमा, प्रमुख शिक्षिका वंदना टम्टा, अजय सेठ व शिक्षक प्रियंका तिवारी, शरद इंदु, कविता परगाई, कमल तिवारी, अनुपमा भेसोडा, त्रिभुवन, अस्मिता, दीक्षा, नंदिनी, ममता, नवाब , पुष्पा, अनुपमा बाजपेई, मोनिका सिंह,अंजना, अनुपम बोस ,अखिलेश ,हिमांशु, सुवरंजन,वंदना जोशी, दीपाली जोशी, प्रीति थुवाल, श्री एन श्रीमती आदि शिक्षक, शिक्षिका व स्कूल स्टॉफ इत्यादि उपस्थित थे!
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
