राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर से एक बार फिर नफरती मामला (Hate Story) सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जेएनयू कैंपस (JNU Campus) की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं।
इस बात को लेकर छात्र संगठनों (JNU Student Union ) के नेताओं ने गहरी आपत्ति जताई है। बता दें कि जेएनयू में यह पहला मामला नहीं है। जेएनयू कैंपस से इस तरह के मामले समय-समय पर सुर्खियों में आते रहते हैं।
जेएनयू कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।
छात्र संगठनों ने जताई आपत्ति
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपीवी) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।
एबीपीवी ने की ये मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया गया कि कुछ कुंठित वामपंथी लोगों की ओर से यह गिरी हुई हरकत है। ऐसे में कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कुछ प्रोफेसर्स ने भी कहा है कि इस तरह से विवादित नारे लिखना ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



