खबर संसार हल्द्वानी.14 जुलाई से जारी है वृहद वृक्षारोपण अभियान – डॉ आशुतोष पन्त***वृक्षारोपण का अर्थ है—पेड़-पौधों को लगाना और उनकी देखभाल करना। यह पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उपाय है। पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, लकड़ी और छाया देते हैं तथा वायु प्रदूषण कम करने, मिट्टी का कटाव रोकने और वर्षा चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं।हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है; उनकी नियमित सिंचाई और सुरक्षा भी आवश्यक है। “एक पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ”..14 जुलाई से जारी कार्यक्रमों की कड़ी में आज हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सीतापुर गुरुद्वारा साहिब में तथा हल्दूपोखरा दरमवाल में लोगों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण व पॉलीथीन प्रयोग को रोकने के लिए जागरूक किया।







