खबर संसार हल्द्वानी.दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगतिविगत दिवस वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में मालिकाना हक के विषय में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सर्वे, पीलर स्थापना, ड्रोन एवं सैटेलाइट सर्वे सहित सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।अब वन विभाग से संबंधित सीमांकन कार्य एवं भूमि का रिकॉर्ड तैयार किए जाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेश जोशी जी, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय जी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 37 हृदयेश कुमारजी , पार्षद वार्ड 36 श्रीमती तनुजा जोशी जी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 35 महेशानंद जी, मनोनीत पार्षद वार्ड 37 पनराम जी, पार्षद वार्ड 38 मनोज भट्ट जी, पवन कुमार जी सहित भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।दमुवाढूंगा के सम्मानित नागरिकों के मालिकाना हक की लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
