RBI ने सहकारी बैंकों पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। बैंकों के नियमों का पालन ना करने पर सहकारी बैंक पर कार्रवाई कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने पांच को-ऑपरेटिव बैंकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने इन बैंकों पर खास कारण से ये कार्रवाई की है।
रिजर्व बैंक ने मनमंदिर को ऑपरेटिव बैंक, पुणे का सन्मित्र सहकारी बैंक, गुजरात मेहसाणा का लखवाड़ नागरिक सहकारी बैंक, पश्चिम बंगाल का Contai को ऑपरेटिव बैंक और मुंबई के सर्वोदय को ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ ये सख्त कदम उठाया है।
RBI ने बैंकों पर लगा है इतना जुर्माना
जानकारी के मुताबिक मनमंदिर को ऑपरेटिव बैंक पर रिजर्व बैंक ने तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केवाईसी नियमों में बैंक अनदेखी कर रहा था। बैंक ग्राहकों के डिपॉजिट खाते की जानकारी भी नियमित रूप से नहीं रख रहा था, जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य किया है। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वाले बैंकों के खिलाफ कदम उठाते हुए आरबीआई जुर्माना लगाता है।
इसके अलावा मेहसाणा गुजरात के लखवाड़ नागरिक सहकारी बैंक पर भी दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना बैंक पर आरबीआी ने लोन और एडवांस की सही जानकारी नहीं देने के कारण लगाया है। कोनटॉई को ऑपरेटिव बैंक ने भी केवाईसी के नियमों का पालन नहीं किया है। नियमों की अनदेखी किए जाने को लेकर बैंक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सर्वेोदय सहकारी बैंक पर ग्राहकों से न्यूनतम बैलेंस ना बनाए रखने पर जुर्माना वसूलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
आरबीआई का आया बयान
रिजर्व बैंक ने विभिन्न बैंकों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बैंकों के कामकाज में दखल देने का नहीं है। नियमों की अनदेखी किए जाने के कारण ये कदम उठाया गया है। आरबीआई ने कहा है कि इस कार्रवाई का असर ग्राहकों पर नहीं होगा। बैंक नियमित रुप से काम करते रहेंगे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


