साल के अंतिम कारोबारी सप्ताह की शुरुआत हो गई है, जिसमें कारोबार मिला जुला काम कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन बाद में एशियाई बाजारों से मिला-जुला रुख देखने को मिला है।
मंगलवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी सपाट रहे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 87.6 अंक चढ़कर 71,194.56 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 40.25 अंक की बढ़त के साथ 21,389.65 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सपाट हो गए। दोनों ही इंडेक्स ने सधी हुई शुरुआत की है।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुकवार को 2,828.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
आंकड़ों के अनुसार मिडकैप और स्मॉल कैप के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। इसी बीच रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके पीछे वॉल्ट डिजनी के साथ रिलायंस के मर्जर होने की खबर चल रही है। इस कारण रिलायंस के शेयर उछलकर 2,590.65 रुपये पर पहुंच गए है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


