गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में ‘ग्रैंड पेरेेन्ट्स डे‘ और ‘साहित्यिक सप्ताह‘ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्रैंड पेरेेन्ट्स आर सी पाण्डे, बी आर पनेरु, नारायण सिंह नैनवाल ने संयुक्त रुप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात् नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी पर आधारित गीत, नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही साहित्यिक सप्ताह के दौरान प्रदर्शनी भी आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए साहित्यिक कौशल को बढ़ावा दिया।
विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल ने सबसे बुजुर्ग दादा-दादी टीएस बागुनी और आनन्दी पाण्डे को शाॅल देकर सम्मानित किया और सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया!
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
