HomeUttar Pradeshयूपी पुलिस के पेपर लीक के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला,...

यूपी पुलिस के पेपर लीक के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा निरस्त

जी, हां यूपी पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस परीक्षा को निरस्त कर दिया है। सीएम योगी ने छात्रों की शिकायत के बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का एलान किया है. छह महीने के अंदर एक बार फिर से ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। जल्द ही पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

इससे पहले यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार ने पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने जांच समिति बनाई है। एडीजी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति बनाई गई है।  ये समिति पेपर लीक की शिकायत, पेपर छपाई में गड़बड़ी, पेपर देर से पहुंचने, सनी लियोनी के एडमिट कार्ड मामले की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट में मिली जानकारियों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

ससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर रविवार को लिखा था- प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है।बोर्ड एवं यूपी पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।

उधर, बलिया जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली करने के आरोप में नकल गिरोह के 11 सदस्यों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ‘लैब टेक्नीशियन’ है, जबकि एक अन्य मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग में कांस्टेबल है।

14 लोगों को गिरफ्तार कर तीन गिरोहों का भंडाफोड़

बलिया के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर तीन गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। वर्मा का दावा है कि वे पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभय कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ‘लैब टेक्नीशियन’ है जबकि फतेहबहादुर राजभर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग में सिपाही है। उनके अनुसार पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।

गोंडा जिले में पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बिहार के नालंदा जिले के कुंदन कुमार चौधरी को शनिवार शाम स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के नवाबगंज कस्बे में एक परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया। उनके अनुसार वह सिपाही भर्ती के लिए मनकापुर थाना क्षेत्र के तन्मय सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.