खबर संसार हल्द्वानी.मदर्सन कंपनी वर्कर सैलरी बढ़ाने का मामला तूल पकड़ा,पुलिस और लोकल नेताओं के बीच उनकी जुवानी झड़प.समय करीव 11 बजे दिन का स्थान हल्दुचोड़ मदरसन कंपनी के कर्मचारियों के आंदोलन के उग्र होने की सूचना करीव 11:30 पर. इसी बीच काठगोदाम में 4 साल की कनक बस के पहिये में आने से बस के शीशे तोड़े जाते है जाम लग जाता है काठगोदाम के पास बड़ा पंगा पुलिस आधे आधे में बट जाती है एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी, लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन राणा, कोतवाल चोरगलिया हरपाल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ शंकर नयाल, चौकी इंचार्ज मंगल पड़ाव गौरव जोशी, चौकी इंचार्ज राजपुरा कृष्णा गिरी, रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी समेत लालकुआं, हल्दूचौड़, चोरगलिया, रामनगर, मंगल पड़ाव और राजपुरा सहित नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों की पुलिस, महिला पुलिस और पीएसी और खुफिया विभाग तैनात रहा।
मदर्सन कंपनी वर्कर सैलरी बढ़ाने का मामला तूल पकड़ा,पुलिस और लोकल नेताओं के बीच उनकी जुवानी झड
प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और क्षेत्रीय जन समस्या निवारण संघर्ष समिति के संयोजक पीयूष जोशी की पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। इसके चलते कुछ देर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आशीष कबड़वाल को हिरासत में लेकर हल्द्वानी भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इधर, आशीष कबड़वाल और पीयूष जोशी ने पुलिस पर मारपीट और शांतिपूर्ण प्रदर्शन में दमन का आरोप लगाते हुए न्यायालय और मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्यवाही लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है।



