HomeUttarakhandकार्यवाही -एक करोड़ की नशा समग्री बरामद

कार्यवाही -एक करोड़ की नशा समग्री बरामद

किच्छा -दिलीप अरोरा। आजकल जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी द्वारा पूरी तरह सीमांत इलाकों मे सतर्कता बरती जा रही है और आगामी चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए भी अपराधियों पर नजर रखने के साथ साथ सीमांत इलाकों पर भी चौक्सी बढ़ाई गयी है। कप्तान टीसी द्वारा नशा तस्करो के विरुद्ध जिले मे ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

जिले के कप्तान के निर्देश मे सभी कोतवाली, थाना, चौकी को नशे और इसमें जुड़े लोगो के विरुद्ध ठोस और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है जिसका उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाने के साथ साथ चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना भी है।

इसी आदेश का पालन करते हुए जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र मे पुलभट्टा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलभट्टा पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए बरेली रोड नेशनल ढाबा के पास कल चैकिंग के दौरान एक कैंटर को रोका गया था जिसमे चैकिंग के दौरान 300 किलो डोडा और 5 किलो 322 ग्राम अफीम बरामद हुई।

वीड‍ियों देखें

बरामद नशा समग्री की क़ीमत लगभग एक करोड़ आँकी जा रही है

साथ ही दो लोग पुलिस की हत्थे भी चढ़े बरामद नशा समग्री की क़ीमत लगभग एक करोड़ आँकी जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान बलाका सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दलपुरा गदरपुर और लवजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह गोलू टांडा रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप मे हुई है। यह लोग एक कैटर यूपी 22AT-4822 मे कागजो के ढ़ेर मे 20 कट्टो मे 15 -15 किलो के हिसाब से कुल 3 कुंतल डोडा और 5 किलो 322 ग्राम लगभग एक करोड़ क़ीमत की अफीम छिपा कर ले जा रहे थे।

पकड़े गये लोगो ने पूछताछ मे बताया कि बलाका सिह का साला नागेन्द्र सिह जो कि भगवन्त नगर स्वार रामपुर में रहता है पूर्व में अफीम तस्करी में बाजपुर थाने से जेल जा चुका है बरामदा कैन्टर उसी का है हम दोनो उसी के साथ मिलकर यह डोडा व अफीम कैन्टर में कबाड़ आदि के बीच में छिपाकर रांची झारखण्ड से केलाखेडा बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे पूर्व में माह दिसम्बर व माह जनवरी में हम लोग इसी कैन्टर से एक-एक खेप ला चुके है मुख्य अभियुक्त बलाका सिह व सह अभियुक्त लवजीत सिह के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर 66/2024 धारा 8/18/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

नागेन्द्र सिह की भूमिका की भी जाँच की जा रही है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।इस पर कप्तान मंजूनाथ टीसी ने भी कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को दी हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की है। इस पर पुलिस ने बताया की नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार इसी प्रकार जारी रहेगा और नशा तस्करो की को फलने फूलने नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.