देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर संकट गहराता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई कई जगहों पर पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक भी तेजी से घट रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अगले 30 दिनों के भीतर घरेलू गैस की भी गंभीर कमी हो सकती है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे खाद्य व्यवसायों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। कई जगहों पर रसोई संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं और कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है।
घरेलू उपभोक्ताओं के बीच भी चिंता
उधर, घरेलू उपभोक्ताओं के बीच भी चिंता बढ़ने लगी है। गैस एजेंसियों के मुताबिक मांग के मुकाबले सप्लाई कम हो रही है, जिसके कारण बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सप्लाई चेन में जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे महंगाई पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और सप्लाई को सामान्य करने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें



