HomeUttarakhandउत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

खबर संसारदेहरादून . उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन. सीएम धामी बोले बहुत ही दुःखद समाचार. जी हा चम्पावत के पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आज प्रातः उन्होंने दून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे कैलाश गहतोड़ी का इलाज अमेरिका से भी चला था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

पिछले कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास में गये थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है।2022 में चंपावत से विधानसभा चुनाव जीते थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ी थी इसके बाद पार्टी ने उन्हें वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.