HomeSportघर में T20 वर्ल्ड कप जीतने का वेस्टइंडीज का सपना टूटा, टूर्नामेंट...

घर में T20 वर्ल्ड कप जीतने का वेस्टइंडीज का सपना टूटा, टूर्नामेंट से हुई बाहर

नॉर्थ साउंड। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को बारिश से प्रभावित टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हार से सह मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जब दो विकेट पर 15 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। खेल दोबारा शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस प्रणाली से 17 ओवर में 123 रन बनाने का नया लक्ष्य रखा गया। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की।

उसने सुपर 8 में अपने तीनों में जीते और इस तरह से ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस ग्रुप से इंग्लैंड चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। वह अन्य मेजबान अमेरिका को 10 विकेट से हराकर पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

सांसे रोक देने वाला मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने जब 136 रन बनाए तो माना जा रहा था यह मैच एकतरफा हो गया। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने वाली टीम ने गेंदबाजी में वो कमाल कर दिखाया कि एक वक्त उसके सेमीफाइनल का टिकट पक्का लगने लगा था। 15 रन के स्कोर दो विकेट लेकर आंद्रे रसेल ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। बारिश की खलल पड़ी और 20 से मैच को 17 ओवर का कर दिया गया। नया लक्ष्य 123 रन का था जिसका पीछा करते हुए 110 रन तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवा दिए।

वेस्टइंडीज ने मैच पर पकड़ पूरी तरह से बना ली थी और साउथ अफ्रीका पर एक बार फिर से चोकर्स का दाग लगने जा रहा था। बल्लेबाजी में दम दिखाने वाले रोस्टन चेज तीन विकेट लेकर मैच को वेस्टइंडीज की तरफ मोड़ चुके थे। आखिरी ओवर में 6 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। मार्को यानसन ने मैच देख रहे तमाम दर्शकों की बढ़ धड़कन को एकदम के राहत देते हुए पहली गेंद पर छक्का जमाया। आखिरी ओवर तक पहुंचे मैच का रोमांच यहीं पर खत्म हुआ और साथ ही मेहमान टीम का टी20 विश्व कप में सफर भी।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.