HomeCarrierहॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का...

हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का मौका

खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे की रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के तहत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

किन खेलों के खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती?

आरसीएफ द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कई खेलों के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, कुश्ती और भारोत्तोलन जैसे खेल शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • पुरुष हॉकी – 1 पद
  • महिला हॉकी – 4 पद
  • महिला भारोत्तोलन – 3 पद
  • महिला एथलेटिक्स – 2 पद
  • महिला क्रॉस कंट्री – 4 पद
  • पुरुष एथलेटिक्स – 1 पद
  • पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती – 3 पद
  • पुरुष फुटबॉल – 3 पद
  • पुरुष क्रिकेट – 2 पद

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

भर्ती के अलग-अलग लेवल के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

  • लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी NAC प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।
  • लेवल-2 पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिस सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
  • लेवल-4 और लेवल-5 पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होगी।
  • उम्मीदवार को हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे की इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। लेवल-4 और लेवल-5 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इसके साथ 2400 रुपये या 2800 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।इसके अलावा लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर रेलवे नियमों के अनुसार वेतन और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

  • 50 अंक खेल उपलब्धियों के लिए
  • 40 अंक ट्रायल, फिटनेस और प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए
  • 10 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए

सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना तय किया गया है?

सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। हालांकि ट्रायल में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

वहीं एससी, एसटी, महिला, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रायल में शामिल होने पर इन्हें 200 रुपये वापस किए जाएंगे।

आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.