HomeSportटी20 विश्व कप से भारतीय टीम भी हो सकती है बाहर, जाने...

टी20 विश्व कप से भारतीय टीम भी हो सकती है बाहर, जाने समीकरण

नई दिल्ली। जी, हां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में आज शाम सेंट लूसिया में भिड़ेंगी। ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की की टीमें हैं। इस ग्रुप की चारों टीमें अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।

भारत बेशक दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ टॉप पर है लेकिन आधिकारिक तौर पर वह भी अंतिम चार में अभी नहीं पहुंचा है। ग्रुप 2 से मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी अभी भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। आइए जानते हैं पूरा समीकरण।

जाने क्या है समीकरण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत से ग्रुप वन में मुकाबला रोचक हो गया है। यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम आज के मैच में भारत को 42 या उससे ज्यादा रन के अंतर से हरा देती है या 31 या ज्यादा गेंद बाकी रहते कंगारू जीत जाते हैं तो उस स्थिति में टीम इंडिया का नेट रनरेट कम हो जाएगा।

इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को 81 या इससे ज्यादा के अंतर से हराने में सफल रही तो भारत का नेटरन रेट ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से कम हो जाएगा। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं और भारतीय टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है।

बांग्लादेश को चमत्कार की उम्मीद

बांग्लादेश भी अभी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश की टीम होड़ में बनी हुई है। अफगानिस्तान की जीत ने बांग्लादेश की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अगर भारत अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और बांग्लादेश अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से पराजित कर दे तो फिर नजमुल हुसैन शंटो की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम जिस तरह से खेल रही है उसे हराना बांग्लादेश के लिए आसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.