HomeNationalहाथरस में हाहाकार सत्संग में 100 लोगो के मारे जाने की सूचना

हाथरस में हाहाकार सत्संग में 100 लोगो के मारे जाने की सूचना

खबर संसार हाथरस.. हाथरस में हाहाकार सत्संग में 100 लोगो के मारे जाने की सूचना सूत्रों अनुसार सत्संग ख़त्म होते ही हादसा!घटना से हड़कंप मचा है पीएम मोदी को जब संसद में इसकी जानकारी बीच में बोलते हुए दी तो मरने वालों के प्रति श्रद्धांजलि दी.और घटना पर दुख व्यक्त किया. इधर सूत्रों से जानकारी आ रही कि बाबा जिसने सत्संग आयोजन था उस पर कई केस दर्ज है और एंट्री और एग्जिट द्वार बहुत छोटे थे मरने वालों कि संख्या बढ़ती जा रही है भोले बाबा के नाम पर सत्संग का आयोजन किया गया.

हाथरस में हाहाकार सत्संग में 100 लोगो के मारे जाने की सूचना

अब सवाल उठ रहा है कि परमिशन कितने लोगो कि थी और कितने आये जो जाँच का विषय है इससे पूर्व हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने मुझे करीब 60 से 70 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया है। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति एसडीएम ने दी थी और यह एक निजी कार्यक्रम था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। प्रशासन का प्राथमिक ध्यान घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराना है

मरने वालों में 70 कि पुष्टि डीएम ने कि 

इधर हाथरस की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच होगी। योगी ने ऐलान किया है कि मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री हादसे पर स्वयं पल-पल के घटनाक्रम पर सीधी नजर रख रहे हैं। दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा है। एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध होएफआईआर होगी और बड़ी कार्रवाई की जाएगी

24 घंटे में सी एम ने मामले कि रिपोर्टर मांगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैंमुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसी कार्यक्रम में घायल हुए लोगों को एटा इलाज के लिए भेजा गया था, जहां एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 47 शव आ चुके हैं। इनमें 30 महिलाएं और 17 पुरुष हैं। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों के पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.