भारतीय खाद्य सुरक्षा विभाग यानी FSSAI ने ऑनलाइन खाना और किराना सामान बेचने वाली 5 बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो पर अलग-अलग उत्पादों को लेकर गलत दावों, जानकारी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं।
FSSAI ने इन 5 कंपनियों पर शुरू की कार्रवाई
FSSAI पिछले कई दिनों से खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर एक्शन मोड में है। अब विभाग ने ऑनलाइन खाना और किराना सामान बेचने वाली 5 बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इनमें अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो शामिल हैं। FSSAI के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर कुछ खाद्य उत्पादों को लेकर गलत दावे, गलत जानकारी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं।
अलग-अलग मामलों में हो रही कार्रवाई
अमेजन सेलर सर्विसेज, स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट इंडिया के खिलाफ हैप्पिलो प्रीमियम डेट बाइट्स-जेस्टी ऑरेंज को लेकर कथित तौर पर धोखाधड़ी और नियमों के अनुरूप नहीं होने वाले दावों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, अमेजन पर धतूरा के फल और बीज ऑनलाइन बेचने तथा उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराने को लेकर भी कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा, स्विगी इंस्टामार्ट पर मिल्की मिस्ट क्रीम और दही से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है। बिग बास्केट चलाने वाली कंपनी इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स के खिलाफ हैप्पिलो डेट बाइट्स, मिल्की मिस्ट प्रोडक्ट्स और धतूरे के फल-बीज से जुड़े मामलों में कार्रवाई शुरू की गई है।
FSSAI ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की
FSSAI ने बताया है कि इन मामलों में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, एक जरूरी बात यह है कि FSSAI ने फिलहाल केवल कार्रवाई शुरू की है और इन कंपनियों पर अंतिम जुर्माना पहले ही लगाया जा चुका है।
इन दिनों खाने-पीने के सामान से संबंधित हर चीज पर सरकार कड़ी निगरानी रख रही है। मुंबई से लेकर दिल्ली और साउथ तक कई रेस्टोरेंट्स और ई-कॉमर्स स्टोर्स पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसमें कई खामियां भी पाई जा रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन ऑर्डर से जितना बचा जा सकता है, बचना जरूरी है।
10 प्वाइंट में समझें पूरा मामला
- FSSAI ने 5 बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
- इनमें अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो शामिल हैं।
- कुछ खाद्य उत्पादों को लेकर गलत दावों और जानकारी के आरोप हैं।
- खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
- अमेजन सेलर सर्विसेज समेत कई कंपनियां हैप्पिलो प्रोडक्ट्स के मामले में कार्रवाई के दायरे में हैं।
- अमेजन पर धतूरा के फल और बीज बेचने को लेकर भी कार्रवाई हुई है।
- स्विगी इंस्टामार्ट पर मिल्की मिस्ट क्रीम और दही से जुड़ा मामला है।
- बिग बास्केट की कंपनी इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स पर भी कार्रवाई शुरू हुई है।
- मामलों में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
- FSSAI के मुताबिक, अंतिम जुर्माना पहले ही लगाया जा चुका है।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






