HomeCarrierHMT भर्ती 2026: बिना परीक्षा 7 पदों पर नौकरी का मौका, जानें...

HMT भर्ती 2026: बिना परीक्षा 7 पदों पर नौकरी का मौका, जानें पूरी जानकारी

भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड ने कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 09 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

HMT में 7 पदों पर निकली भर्ती

एचएमटी लिमिटेड ने लीगल, फाइनेंस, ऑफिशियल लैंग्वेज और कंपनी सेक्रेटरी जैसे क्षेत्रों में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hmtindia.com पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेस पर होगी।

पद, योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में कंसल्टेंट (लीगल) और कंसल्टेंट (फाइनेंस) के 1-1 पद हैं। दोनों के लिए संबंधित क्षेत्र में 09 से 15 साल का अनुभव जरूरी है और अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

यंग प्रोफेशनल-II (फाइनेंस) के 2 पद हैं, जिसके लिए सीए/सीएमए/आईसीडब्ल्यूए और 04 से 08 साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 35 वर्ष तक है। वहीं यंग प्रोफेशनल-I (फाइनेंस) का 1 पद है, जिसके लिए 01 से 03 साल का अनुभव और अधिकतम 30 वर्ष आयु निर्धारित है।

इसके अलावा यंग प्रोफेशनल-I (ऑफिशियल लैंग्वेज) और यंग प्रोफेशनल-I (कंपनी सेक्रेटरी) के 1-1 पद हैं। दोनों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

इतनी मिलेगी मासिक सैलरी

कंसल्टेंट (लीगल/फाइनेंस) को 80,000 रुपये, यंग प्रोफेशनल-II (फाइनेंस) को 60,000 रुपये, जबकि यंग प्रोफेशनल-I के संबंधित पदों पर 45,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग एचएमटी लिमिटेड, कॉर्पोरेट हेड ऑफिस, बेंगलुरु में होगी।

बिना परीक्षा होगा चयन

प्राप्त आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या कंपनी ऑफिस में हो सकता है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

दो साल का होगा कॉन्ट्रेक्ट

चयनित उम्मीदवारों का कॉन्ट्रेक्ट पीरियड 2 साल होगा। प्रदर्शन के आधार पर इसे 2 साल और बढ़ाया जा सकता है। कॉन्ट्रेक्ट समाप्त होने के बाद स्थायी नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं बताया गया है।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर हाथ से भरें। फोटो, हस्ताक्षर, रिज्यूम और जरूरी दस्तावेज संलग्न करके आवेदन लिफाफे पर संबंधित पद का नाम लिखें। आवेदन 09 अक्टूबर या उससे पहले द असिस्टेंट जनरल मैनेजर (CHR), HMT लिमिटेड, नंबर 59, एचएमटी भवन, बेलरी रोड, बैंगलुरु 560032 के पते पर भेजना होगा।

10 प्वाइंट में HMT भर्ती 2026

  • एचएमटी लिमिटेड ने कुल 7 पदों पर भर्ती निकाली है।
  • भर्ती में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं।
  • आवेदन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hmtindia.com पर चल रहे हैं।
  • भर्ती लीगल, फाइनेंस, ऑफिशियल लैंग्वेज और कंपनी सेक्रेटरी क्षेत्रों में है।
  • चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  • कंसल्टेंट पदों पर मासिक वेतन 80,000 रुपये है।
  • यंग प्रोफेशनल-II को 60,000 रुपये और यंग प्रोफेशनल-I को 45,000 रुपये मिलेंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बेंगलुरु स्थित कॉर्पोरेट हेड ऑफिस में होगी।
  • आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.