HomeSportचैंपियंस ट्रॉफी में प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे...

चैंपियंस ट्रॉफी में प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। वहीं उपविजेता टीम भी मालामाल होगी। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मोटी रकम मिलने वाली है। इसके साथ-साथ टूर्नामेंट का हर एक मैच जीतने पर भी टीमों को आईसीसी से इनाम मिलेगा। 2017 के मुकाबले इस बार ज्यादा रकम आईसीसी ने इनाम के तौर पर देने का फैसला किया है।

आईसीसी ने जानकारी दी है कि 2017 के बाद पहली बार आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी से आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के विजेता को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। साथ ही 9 मार्च को वे ट्रॉफी भी उठाएंगे। उपविजेता को 1.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को क्रमश: 5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। ये रकम भारतीय रुपयों में करीब 5 करोड़ रुपये होती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 6.9 मिलियन यूएस डॉलर रखी गई

कुल पुरस्कार राशि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 6.9 मिलियन यूएस डॉलर है, जो 2017 के सीजन के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हर मैच मायने रखता है और प्रत्येक ग्रुप मैच की जीतने वाली टीम को 34 हजार डॉलर अलग से मिलेंगे। वहीं, पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को साढ़े 3 लाख डॉलर मिलने वाले हैं। इसके अलावा सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1 लाख 40 हजार डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे।

इतने ही नहीं, आईसीसी ने सबी आठ टीमों को आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 1 लाख 25 डॉलर अलग से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए मिलने वाले हैं। इस तरह टीमों को अच्छी खासी रकम इस बार के टूर्नामेंट में मिलने वाली है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ये बड़ी पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.