HomeNationalगुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश!

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश!

अहमदाबाद, गुजरात में 12 जून 2025 दोपहर लगभग 1:50 बजे मेघाणी नगर (मेडहानी नगर) व घोडा कैंप इलाक़े के पास एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। प्रथम दृष्टया किसी यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की जा रही है। फ़ायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुँच चुकी हैं, तथा बचाव कार्य जारी है

प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद के मेघानी इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं। वहीं काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह एक यात्री विमान हो सकता है, जिसमें कई यात्रियों के सवार होने की आशंका है।

अमरेली के रिहायशी इलाके में पायलट ट्रेनिंग प्लेन हुआ था क्रैश

गुजरात के अमरेली में प्लेन क्रैश होने की बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार को दोपहर में एकाएक अमरेली के गिरिया रोड पर एक निजी कंपनी का प्लेन क्रैश हो गया। जब विमान क्रैश हुआ तो उस वक्त पर इसमें कुल दो लोग मौजूद थे। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश होने पर तेज धमाका हुआ। इसके साथ विमान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अमरेली फायर विभाग की टीेमों ने आग को बुझाया।

एक महीने में तीसरी घटना

गुजरात के अमरेली में यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब सौराष्ट्र के जामनगर में ही एक दिन पहले एयरफोर्स के खराब हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इससे पहले एयरफोर्स का जगुआर विमान क्रैश हुआ था। इसमें एक की मौत हुई थी। अमरेली में निजी विमान के क्रैश होने के बाद अमरेली जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल को जांच के लिए बैरीकेड किया गया है। विमान के सड़क पर गिरने से आसपास के लाेग डर गए। तेज आवाज के बाद बाहर निकले लोग लगी की लपटें देखकर सहम गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

क्रैश के बाद लगी आग

अमरेली में जहां पर प्लेन क्रैश हुआ। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्लेन क्रैश हुआ। इसके बाद उसमें ब्लास्ट के आग लगी। इसके चलते लोग डर गए। आग लगने के कारण लोगों को दमकल को बुलाना पड़ा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जब दूसरे को काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। आधिकारिक तौर पर अभी एक मौत की पुष्टि हुई है।

स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल का प्लेन

अमरेली में क्रैश हुआ विमान डीजीसीए द्वारा एप्रूव्ड विजन फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का था। यह इंस्टीट्यूटी अमरेली में ही स्थित है। इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट के साथ प्राइवेट पायलट और कंवर्जन फ्लाइंग की कोर्स संचालित किए जाते हैं। इंस्टीट्यूट का जो प्लेन क्रैश हुआ वह Tecnam P2008 था। इस प्लेन ने 11:15 बजे उड़ान भरी थी। यह 12:50 बजे हादसे का शिकार हुआ।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.