देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने दिया तोहफा, होम लोन की ब्याज दरों में बड़ी कटौती जी, हां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन की ब्याज दरों में बड़ी कमी की है। अब होम लोन लेना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है।
📉 15 जून से लागू होंगी नई दरें
SBI ने अपने सभी लेंडिंग रेट्स को संशोधित किया है, जो कि 15 जून 2025 से प्रभावी होंगे। संशोधित दरों के अनुसार, SBI की नई सालाना होम लोन ब्याज दर 7.50% से शुरू होगी।
मैक्सगैन ओवरड्राफ्ट के लिए ब्याज दरें 7.75% से 8.70% के बीच होंगी।
वहीं टॉप-अप होम लोन पर दरें 8% से 10.50% तक निर्धारित की गई हैं।
🏦 रेपो लिंक्ड लोन वालों को सबसे ज्यादा फायदा
RBI की इस कटौती का सीधा लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) से जुड़े हुए हैं। ऐसे ग्राहकों की ईएमआई घट सकती है या फिर लोन की अवधि कम हो सकती है।
🆕 नए लोन लेने वालों को भी राहत
जो ग्राहक अब SBI से नया होम लोन लेना चाहते हैं, उन्हें भी सस्ती दरों का लाभ मिलेगा। पहले जहां ब्याज दरें 8% के आसपास थीं, अब वो घटकर 7.50% हो गई हैं।
🔄 अन्य बैंकों ने भी की दरों में कटौती
SBI से पहले Union Bank of India समेत कई अन्य बैंकों ने भी ब्याज दरों में कटौती की थी। RBI के इस फैसले के बाद यह ट्रेंड अभी कुछ समय तक जारी रह सकता है। एसबीआई की इस पहल से आम जनता को होम लोन पर बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप भी घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल हो सकता है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



