HomeUttarakhandइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कविता और कहानी से जीता सबका...

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कविता और कहानी से जीता सबका दिल

हल्द्वानी। आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को निखारने के लिए कविता एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से यूकेजी और कक्षा 1 व 2 तक के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नर्सरी व यूकेजी के नन्हे प्रतिभागियों ने ट्रैफिक लाइट, बा-बा ब्लैक शीप, टेडी बियर, रेन-रेन गो अवे, रेनबो, रोबोट और हॉट क्रॉस बन जैसी मशहूर कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। उनके आत्मविश्वास और आकर्षक पोशाकों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।


कहानियों में छिपी नैतिक शिक्षा का दिया संदेश

कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन के जरिए नैतिक शिक्षा भी दी। बच्चों ने थ्रस्टी क्रो, द ऑनेस्ट वुडकटर, द हेयर एंड द टॉर्टॉइस, द क्लेवर रैबिट, द ऑंट एंड द ग्रासहॉपर जैसी कहानियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति में कंटेंट, प्रॉप्स, कॉन्फिडेंस, उच्चारण और ओवरऑल इम्पैक्ट के आधार पर अंक दिए।


इन बच्चों ने जीते पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिरुद्ध नेगी, आदित्य, शिवांश जोशी, लावांश जोशी, धुव्री बिष्ट, याशिता बिष्ट, पृथ्विक मंडल, हृदयांशी पुष्कर, लविष जोशी, हृदान सुयाल, लक्ष्य बहुगुणा, आराध्या तिवारी और अमीना नावेद ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर हितिक्षा अधिकारी, अंश्री सिंह, कल्याणी विश्वकर्मा, मोहम्मद इब्राहिम, औजस्वी, परिधि पांडे समेत कई प्रतिभागी रहे। तीसरे स्थान पर जतिन सिंह भंडारी, बानी देउपा, ओजल धामी सहित कई विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।


शिक्षकों और निर्णायकों ने दी सराहना

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं सोनिया मेहता और मधुरिमा शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में सुनीता मियान, एकता बेरी, दामिनी दास, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य ममता तेनजा व कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा शामिल रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.