HomeSportदीप्ति शर्मा का पंत स्टाइल छक्का वायरल, भारत ने जीता पहला वनडे

दीप्ति शर्मा का पंत स्टाइल छक्का वायरल, भारत ने जीता पहला वनडे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 262 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। इस जीत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया।


एक हाथ से छक्का, पंत की दिलाई याद

दीप्ति ने 64 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और एक जोरदार छक्का शामिल था। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने यह छक्का एक हाथ से मारा, जो ठीक वैसा ही था जैसा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने अंदाज में खेलते हैं। उनका यह शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैनकोड ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि फैंस को पंत की याद आ गई। यूजर्स ने दीप्ति को ‘लीजेंड’ बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।


इतिहास में दर्ज हुआ नाम

इस पारी के साथ दीप्ति शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बैटर बन गईं। उन्होंने वेदा कृष्णमूर्ति के 2016 में बनाए गए नाबाद 52 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

भारतीय महिला टीम की यह पिछले 12 वनडे में 11वीं जीत है, जो दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू हुई थी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.