HomeUttarakhandSTF की बड़ी कार्रवाई: रुद्रपुर में अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

STF की बड़ी कार्रवाई: रुद्रपुर में अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में अवैध हथियारों और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर खजान सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


8 पिस्टल बरामद, खुफिया सूचना पर हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर, डीएसपी STF आर.बी. चमोला और निरीक्षक एम.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर दबिश दी। टीम ने खजान सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी बागवाला (रुद्रपुर) को .32 बोर की 5 और .30 बोर की 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।


पंचायत चुनावों को देखते हुए सख्त निगरानी

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका जताई जा रही थी। इसी के चलते STF को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए थे।


खजान सिंह पर पहले भी तस्करी के आरोप

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि खजान सिंह पहले भी लूट और हथियार तस्करी में जेल जा चुका है। वह मध्यप्रदेश के बहरानपुर से एक सरताज नामक बड़े हथियार तस्कर से हथियार लाकर उत्तराखंड और यूपी में सप्लाई करता था।


STF और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम


STF टीम:

  • निरीक्षक एम.पी. सिंह
  • का. सुरेन्द्र सिंह कनवाल
  • हे.का. दुर्गा सिंह
  • का. दीपक भट्ट
  • चालक संजय कुमार

रुद्रपुर पुलिस टीम:

  • निरीक्षक मनोज रतूड़ी
  • उपनिरीक्षक होशियार सिंह
  • का. प्रवीण गोस्वामी
  • का. दीप चंद्र

पूछताछ में गैंग के चार और सदस्यों की जानकारी मिली है। STF की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस तरह उत्तराखंड STF ने एक और बड़ी तस्करी को समय रहते रोकते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.