आज माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशानुसार डिवाइन चाइल्ड स्कूल, भीमताल में विधिक साक्षरता शिविर और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशा तस्करी और यौन शोषण पीड़ित योजना 2015 के तहत आयोजित हुआ। शिविर में स्कूली बच्चों और अध्यापकगण ने सक्रिय भागीदारी की।
नुक्कड़ नाटक से दी गई सामाजिक जागरूकता
श्री नवाब खान के निर्देशन में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। बच्चों के शानदार अभिनय को सभी ने सराहा।
कानूनी अधिकारों पर दी जानकारी
शिविर के दौरान श्री नवाब खान ने स्कूली बच्चों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2005, समानता का अधिकार, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न संबंधी कानून, तथा स्थायी लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह भी दी गई।
प्रधानाचार्य और शिक्षकगण का योगदान
प्रधानाचार्य शिल्पा बिष्ट, स्वाति चौधरी, सीमा पोखरिया, रश्मि पांडे और ज्योति आर्य ने बच्चों को नाटक के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण की उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
