खबर संसार हल्द्वानी.राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक गौरी शंकर त्रिपाठी का निधन. जी हा आज दिनांक 24-08-2025 को प्रातः 5.40 बजे राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक 94 वर्षीय सुभाष नगर हल्द्वानी निवासी श्री गौरी शंकर त्रिपाठी पुत्र स्व भवानी दत्त त्रिपाठी जी का ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है वे अपने पीछे 2 पुत्र, 2 पुत्रीयों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक गौरी शंकर त्रिपाठी का निधन
उनके पुत्र शैलेन्द्र त्रिपाठी जो कि वर्तमान में एमबीपीजी कॉलेज में गणित के अध्यापक हैं ने बताया कि उनके पिताजी इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ थे उनकी मृत्यु पर हल्द्वानी शहर व शहर के बाहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व शिक्षा विदों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया है व उनके जाने को अपूरणीय क्षति बताया है.



