HomeBusinessअमेजन में कुछ बड़ा होने वाला है! 30 हजार कर्मचारियों पर मंडरा...

अमेजन में कुछ बड़ा होने वाला है! 30 हजार कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) एक बार फिर कर्मचारियों की बड़ी छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार से कंपनी लगभग 30,000 कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। दरअसल, कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन खरीदारी की भारी मांग के चलते कंपनी ने बड़ी संख्या में हायरिंग की थी। लेकिन अब जब उपभोक्ता व्यवहार बदल चुका है और मुनाफे का दबाव बढ़ रहा है, तो अमेजन खर्चों में कटौती और संचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठा रही है।


किन विभागों में होगी सबसे ज्यादा छंटनी?

अमेजन में इस समय करीब 15.5 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 3.5 लाख कॉर्पोरेट स्टाफ हैं। यह छंटनी 2022 के बाद की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, जब कंपनी ने 27,000 लोगों को हटाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार की छंटनी का असर मुख्य रूप से एचआर, ऑपरेशंस, डिवाइसेज़ एंड सर्विसेज और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) जैसे विभागों पर पड़ेगा। कंपनी ने अपने मैनेजर्स को ईमेल के जरिए छंटनी की सूचना देने की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।


AI और ऑटोमेशन बदलेंगे नौकरी का ढांचा

अमेजन के सीईओ एंडी जस्सी ने हाल ही में संकेत दिया था कि कंपनी तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में निवेश बढ़ा रही है। जस्सी ने कर्मचारियों को भेजे एक ज्ञापन में कहा था कि AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से कई रूटीन कार्य स्वचालित हो जाएंगे, जिससे कुछ भूमिकाएं अप्रासंगिक हो सकती हैं।


टेक सेक्टर में छंटनी की लहर जारी

टेक उद्योग में छंटनी की यह प्रवृत्ति केवल अमेजन तक सीमित नहीं है। वेबसाइट Layoffs.fyi के मुताबिक, साल 2025 में अब तक 216 कंपनियां लगभग 98,000 कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं। हालांकि, अमेजन के शेयरों में सोमवार को 1.2% की बढ़त देखी गई और यह 226.97 डॉलर पर बंद हुआ। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले तिमाही नतीजों में उसका मुनाफा और बढ़ेगा, खासकर उसकी क्लाउड यूनिट AWS के कारण, जिसकी बिक्री में 17.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.