HomeInternationalकाबुल में चीनी रेस्टोरेंट पर आत्मघाती हमला, पाक पर मिसाइल दागेगा बीजिंग?

काबुल में चीनी रेस्टोरेंट पर आत्मघाती हमला, पाक पर मिसाइल दागेगा बीजिंग?

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर दहशतगर्दी का गवाह बनी है। शहर के नवा इलाके में स्थित एक चीनी रेस्टोरेंट में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस आतंकी हमले में कुल सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक चीनी नागरिक और छह अफगान नागरिक शामिल हैं। धमाके के बाद पूरा इलाका धुएं के घने गुबार में तब्दील हो गया और अफरातफरी मच गई।

ISIS ने ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि यह हमला चीन द्वारा उईगर मुसलमानों पर किए जा रहे कथित अत्याचारों के विरोध में किया गया है। ISIS ने चीनी नागरिकों को सीधे निशाने पर लेने का ऐलान भी किया है।

रेस्टोरेंट बना हमला का केंद्र

जिस रेस्टोरेंट में धमाका हुआ, उसे एक चीनी मुस्लिम नागरिक अब्दुल माजिद अपनी अफगान पत्नी और एक स्थानीय साझेदार के साथ मिलकर चलाते थे। धमाका रेस्टोरेंट की रसोई के पास हुआ, जिससे इमारत के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां बड़ा गड्ढा बन गया।

घायलों का इलाज जारी

इमरजेंसी सेवा समूहों के अनुसार, करीब 20 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सात ने दम तोड़ दिया। घायलों में चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। अस्पतालों में अब भी कई लोगों का इलाज जारी है।

तालिबान की सुरक्षा पर सवाल

इस हमले के बाद तालिबानी प्रशासन के सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अफगान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन बार-बार हो रहे ऐसे हमलों ने अफगानिस्तान में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

चीन की कड़ी प्रतिक्रिया

चीन ने इस हमले पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुआजियाकुन ने अफगान प्रशासन से घायलों के इलाज में पूरी मदद करने और अफगानिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.