HomeCarrierदिग्गज टेक कंपनी Google में नौकरी संकट, कई कर्मचारियों को किया बाहर

दिग्गज टेक कंपनी Google में नौकरी संकट, कई कर्मचारियों को किया बाहर

बढ़ती महंगाई और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच नौकरी को लेकर कर्मचारियों की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपने क्लाउड डिवीजन में कर्मचारियों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पिछले दो हफ्तों में कई टीमों में हुई कटौती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दो सप्ताह के दौरान Google Cloud की विभिन्न टीमों में कर्मचारियों की छंटनी की गई है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्रक्रिया का असर कई महत्वपूर्ण इकाइयों पर पड़ा है।

इन प्रभावित टीमों में Google Threat Intelligence Group भी शामिल बताया जा रहा है। यह यूनिट वैश्विक स्तर पर साइबर हमलों और हैकिंग गतिविधियों पर रिसर्च कर रिपोर्ट तैयार करने का काम करती है।

Mandiant से जुड़े कर्मचारियों पर भी असर

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने वर्ष 2022 में साइबर सिक्योरिटी कंपनी Mandiant का करीब 5.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। बताया जा रहा है कि हालिया छंटनी का असर Mandiant से जुड़े कुछ कर्मचारियों पर भी पड़ा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है।

LinkedIn पोस्ट से मिली छंटनी की पुष्टि

छंटनी की खबरों को उस समय और बल मिला जब गूगल के एक कर्मचारी ने LinkedIn पर पोस्ट साझा की। कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी टीम के कई सदस्यों के साथ उन्हें भी कंपनी से बाहर कर दिया गया है। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि वह कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद नई नौकरी की तलाश शुरू करेंगे।

AI पर बढ़ते फोकस को बताया जा रहा वजह

सूत्रों के अनुसार, गूगल अपने संसाधनों को तेजी से विकसित हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर की ओर स्थानांतरित कर रही है। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत कुछ विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम की गई है।

कंपनी ने क्या कहा?

गूगल के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी समय-समय पर अपने आंतरिक ढांचे में बदलाव करती रहती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों और कारोबार की बदलती जरूरतों के अनुरूप खुद को बेहतर तरीके से तैयार करना होता है।

हालांकि, कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.