खबर संसार, नई दिल्ली: रिजवी का सिर काटकर लाने वाले को 25 lakh rupees देने का एलान, उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी जिन्होंने हिन्दू धर्म अपना लेने के बाद उनका जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है। इस बात से नाराज कांग्रेस नेता राशिद खान ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का सिर काटकर लाने वाले को 25 lakh rupees देने का एलान किया है।
25 lakh rupees इनाम देने का ट्वीट किया शेयर
कांग्रेस नेता राशिद खान जो तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं, उन्होंने वसीम रिजवी का सिर काटने वाले को 25 lakh rupees इनाम देने का ट्वीट शेयर करते हुए कहा, “मैं अभी भी अपनी बात पर कायम हूँ।” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राशिद खान रिजवी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और उनका सिर काटने की बात कर रहे हैं।
ये भी पढें- 5-12 years के बच्चों को कोराना वैक्सीन लगनी शुरू, मिली राहत
इससे पहले भी वह बीते 7 दिसंबर को इस तरह का बयान दे चुके हैं। राशिद खान ने कहा कि रिजवी ने इस्लाम धर्म को लेकर गलत बयानबाजी की है। वसीम रिजवी धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना चुके हैं। वह अपने गलत बयानों की वजह से कई आरोप में घिर चुके हैं। राशिद खान ने कहा कि वो हिंदुस्तान के हर मजहब का सम्मान करते हैं। रिजवी जैसे लोग मजहब के नाम पर जहर उगल रहे हैं। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को सबक सिखाए जाने की जरूरत है।


