आरा, खबर संसार। बिहार से बड़ी खबर आ रही है। सीबीआई यहां आरा में राजद विधायक के मुख्यालय पर छापेमारी कर रही है। इनके पति और पूर्व विधायक अरुण यादव बालू के कारोबार से जुड़े रहे हैं। पटना और भोजपुर में इनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। वहीं, आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता के दिल्ली और एनसीआर ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी भोजपुर के अंगियावा आवास पर हुई है। सीबीआई की टीम किरण देवी के भोजपुर के अगिआंव स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची। राजद विधायक किरण देवी लालू परिवार की काफी करीबी बताई जाती हैं।
अरुण यादव का अंगियावा में एक आलीशान बंगला है जहां सीबीआई की टीम पहुंची है। अरुण यादव एक प्रमुख रेत खनन उद्यमी भी हैं। राजद विधायक किरण देवी और उनके पति, पूर्व विधायक रेत व्यापारी अरुण यादव, लालू के परिवार के बहुत करीब थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सीबीआई की टीम किरण देवी के घर पहुंची। और अभी भी छापेमारी जारी है।
दिल्ली-एनसीआर में भी छापेमारी
सीबीआई की टीम दिल्ली-एनसीआर में भी छापेमारी कर रही है। कहा जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में आरजेडी मुखिया लालू यादव के करीबियों पर छापेमारी हुई है। पटना से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक करीब 9 ठिकानों पर सुबह 6 बजे से रेड है।
इससे पहले सीबीआई जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने लालू और तेजस्वी के ठिकानों पर छापे भी मारे थे। पूरा मामला केंद्र में यूपीए-2 की सरकार के दौर का है।
तब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेल मंत्री रहने के दौरान लालू ने विभाग में नौकरी देने के लिए लोगों से अपने और परिजनों के नाम पर जमीनें लिखवा ली। सीबीआई ने ये केस काफी पहले दर्ज किया था। पिछले कुछ दिनों से सीबीआई नौकरी घोटाले में सक्रिय हुई है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


