खबर संसार, नई दिल्ली : आलू, फिटकरी, मैदा और तेल से बना दिया नकली mawa, दीपावली त्योहार के चलते दूध और मावा की डिमांड बढ़ गई है। मांग पूरी करने के लिए नकली मावा और दूध बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। भारी मुनाफे के चक्कर में मिलावटखोर सक्रिय हो चुके हैं। और लगातार नकली mawa बेचा जा रहा है। मिलावट का ये धंधा इतना खतरनाक है कि ये किडनी और लीवर तक खराब कर दे रहा है। कई शहरों में ये काम धड़ल्ले से जारी और लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
ये भी पढें- Rs 265 और महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर
100 किलो mawa एक घंटे में तैयार
जयपुर के आसपास के गांवो में नकली mawa बनाने का खेल लगतार चल रहा है। यहां आर्डर के एक घंटे बाद ही आपको 100 किलोग्राम नकली मावा मिल जाएगा। सबसे बड़ी बात कि यहां के गांवो में ज्यादातर घरों में नकली मावा बनाने के लिए भट्टियां बनी हुई हैं। जो फैक्ट्रियांे के रूप में तब्दील हो चुकी हैं।
ऐसे बनता है नकली mawa…
मिलावट के इस खेल में 10 किलो दूध से 100 किलो दूध तैयार किया जाता है। इसके बाद इससे नकली मावा तैयार होता है। नाम न बताने की शर्त पर एक कारीगर ने बताया कि कैसे सामान्य तौर पर 10 लीटर दूध में पाउडर मिलाकर उस दूध को 100 लीटर दूध बनाया जाता है।
कढ़ाई में दूध डालने के बाद फिटकरी और मैदा मिलाया जाता है। फिटकरी डालने से मावा जल्दी तैयार हो जाता है। इसके बाद चिकनाहट के लिए रिफाइंड तेल मिलाया। जिसके बाद नकली मावा बन जाता है। सामान्य तौर पर एक लीटर दूध में 100 ग्राम मावा निकलता है, लेकिन नकली मावा एक लीटर दूध में 300 ग्राम तक बना देते हैं।


