Friday, April 10, 2026
HomeBusinessसोना-चांदी में भारी गिरावट: MCX पर गोल्ड ₹1950 टूटा, जल्दी करें खरीदी

सोना-चांदी में भारी गिरावट: MCX पर गोल्ड ₹1950 टूटा, जल्दी करें खरीदी

सोना-चांदी में भारी गिरावट: MCX पर गोल्ड ₹1950 टूटा, जल्दी करें खरीदी जी, हां मंगलवार, 24 मार्च 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट (MCX) में सोना-चांदी कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर करीब ₹1,950 टूट गया, जबकि सिल्वर प्राइस में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

वहीं सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यही नहीं, साल 1983 के बाद यह सोने का सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें लगभग 11% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी करीब 3% टूटकर 67.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ईरान से जुड़े संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करते ही कीमती धातुओं पर दबाव और बढ़ गया है। 28 फरवरी से तनाव बढ़ने के बाद स्पॉट गोल्ड अब तक करीब 15% गिर चुका है और जनवरी में बने अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 22% नीचे आ गया है।


MCX पर गोल्ड फ्यूचर का हाल

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुला।
पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,39,260 पर बंद हुआ था।

  • सुबह 11:15 बजे तक गोल्ड 1.41% गिरकर ₹1,37,292 पर ट्रेड कर रहा था
  • शुरुआती कारोबार में हाई लेवल ₹1,38,450 रहा

चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट

सिल्वर प्राइस में भी आज भारी गिरावट दर्ज की गई।

  • MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी सिल्वर ₹8,500 गिरकर ₹2,16,652 प्रति किलो पर
  • गिरावट: 3.78%
  • ओपनिंग प्राइस: ₹2,18,628
  • दिन का हाई: ₹2,19,658

प्रमुख शहरों में चांदी का रेट

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: ₹2,350 (10 ग्राम)
  • 100 ग्राम चांदी: ₹23,500
  • चेन्नई: ₹2,400 (10 ग्राम)

आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,40,500
  • 22 कैरेट: ₹1,28,800
  • 18 कैरेट: ₹1,05,410

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,40,350
  • 22 कैरेट: ₹1,28,650
  • 18 कैरेट: ₹1,05,260

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,41,820
  • 22 कैरेट: ₹1,30,000
  • 18 कैरेट: ₹1,08,200

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,40,350
  • 22 कैरेट: ₹1,28,650
  • 18 कैरेट: ₹1,05,260

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,40,400
  • 22 कैरेट: ₹1,28,700
  • 18 कैरेट: ₹1,05,310

लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,40,500
  • 22 कैरेट: ₹1,28,800
  • 18 कैरेट: ₹1,05,410

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,40,400
  • 22 कैरेट: ₹1,28,700
  • 18 कैरेट: ₹1,05,310

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,40,350
  • 22 कैरेट: ₹1,28,650
  • 18 कैरेट: ₹1,05,260

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.