नई दिल्ली, खबर, संसार। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्धटना ग्रस्त हो गया। इस हेलीकाप्टर में सेना के सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहींं आई है।
बताया जा रहा है की हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के साथ कुल नौ लोग सवार थे। सामने आई तस्वीरों में हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है। ऐसे में बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेेने जा रहे थे
बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
कार्यक्रम ऊंटी के वेलिंगटन में होने वाला था। वहां सीडीएस जनरल रावत को लेक्चर देना था। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज हैं। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे। साथ ही, दो पायलट भी साथ में थे। बताया जा रहा है कि सीडीएस को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है।
इसे भी पढ़े-जब इन मकान मालिकों का पुलिस ने काटा चालान तो मचा हड़कम
क्रैश की वजहों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया। अब कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जाएगी, तभी पता चल पाएगा कि हादसा किन वजहों से हुआ।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें


