HomeNationalअब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना? यहां के राष्ट्रपति...

अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना? यहां के राष्ट्रपति ने बुलाया

अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना? यहां के राष्ट्रपति बुलाया जी, हां अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कदम के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत बहुत चुका है।

देश में अवैध रूप से रहने के कारण अमेरिका से निर्वासित किए गए 112 भारतीयों के तीसरे जत्थे को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विमान अमृतसर में उतरा। 7 अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में यह तीसरा ऐसा आगमन है। 112 निर्वासित लोगों में से 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से, और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

अमेरिका से लौटे नागरिकों को लेकर भारत में भी माहौल गरम

अमेरिका से ऐसा ही विमान अन्य देशों के लिए भी उड़ान भर रहा है औऱ अवैध प्रवासियों को जहां से वो आते हैं वहां छोड़ कर आ रहा है। अमेरिका से लौटे नागरिकों को लेकर भारत में भी माहौल गरम है। उन्हें भेजे जाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अप्रवासियों की शिनाख्त करने के बाद उन्हें उनके घर भी छोड़ा जा रहा है। इन सारी कवायदों के बीच एक देश ऐसा है जिसने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है।

कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि वो भारतीयों सहित अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार है। अब इसको लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निर्वासित लोगों को कोस्टा रिका भी भेजा जा सकता है? आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.