खबर संसार हल्द्वानी।लामाचौड़ में बाघ का हमला महिला की मौत से इलाके में दहशत!जी हा अभी तक भीमताल ओखलकांडा में एक के बाद एक बाघ गुलदार से मौत हो रही थी और अब हल्द्वानी के लामा चौड़ में इस मौत से हड़कंप मच गया है माना जा रहा है बाघ गुलदार अपनी जगह में वापस आ रहे है लिहाजा मानव और वन्य जीव के बीच घंटनाये लगातार बढ़ रही है देवभूमि में मानव वन्य जीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
लामा चौड़ में बाघ का हमला महिला की मौत से इलाके में दहशत!
आज फतेहपुर रेंज के जंगल में घास लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में पहुंची और महिला का शव बरामद किया।जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पीपल पोखरा नंबर 1 निवासी गंगा देवी (65) पत्नी प्रेम भारती बहू पुष्पा गोस्वामी और एक अन्य महिला हेमा जोशी के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई।
गंगा देवी (65) पत्नी प्रेम भारती बहू पुष्पा गोस्वामी और एक अन्य महिला हेमा जोशी के साथ पशुओं के लिए
इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे हिंसक वन्य जीव ने गंगा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीट कर ले जाने लगा। यहां साथ गई गंगा देवी की बहु ने हिम्मत दिखाते हुए हिंसक पशु को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद हिंसक पशु गंगा देवी को जंगल में घसीट ले गया। महिलाओं ने घर पहुंच लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग जंगल में जाकर महिला का शव बरामद कर लिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम के पश्चात ही पता चलेगा कि महिला की जान लेने वाला पशु गुलदार था या बाघ। और बाघ या गुलदार कही नरभक्षी तो नहीं है ये चिंता का विषय जरूर है

