HomeNationalपीएम मोदी ने कानपुर को दी मेट्रो की सौगात और विपक्ष पर...

पीएम मोदी ने कानपुर को दी मेट्रो की सौगात और विपक्ष पर जमकर बोला हमला

कानपुर, खबर संसार। पीएम मोदी ने आज कानपुर को मेट्रो की सौगात दी इस दौरान उन्होंंने विपक्ष पर जमकर निशासा साधा उन्होंने कहा, यूपी में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई, उन्होंने समय की अहमियत कभी नहीं समझी। आज कानपुर को मेट्रो की कनेक्टिविटी मिली है साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कानपुर अब कनेक्ट हो गया है।

आज मंगलवार है और पनकी वाले हनुमानजी के आशीर्वाद से आज UP के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है। 21वीं सदी के जिस कालखंड में यूपी को जिस तेज गति से प्रगति करनी थी, उस अमूल्य समय को अहम अवसर को पहले की सरकारों ने गंवा दिया।

हम डबल स्पीड से काम कर रहे

पीएम मोदी ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है। हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है। इसलिए यूपी के लोग कह रहे हैंफर्क साफ है।

पीएम मोदी ने कहा, दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया। राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार सबका साथसबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। 2014 तक देश में सिर्फ 14 करोड़ LPG गैस कनेक्शन थे। आज देश में 30 करोड़ से ज्यादा LPG गैस कनेक्शन है। अकेले यूपी में लगभग 160 करोड़ गरीब परिवारों को नए LPG गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

यूपी में पहले होती थी लूट

इसे भी पढ़े-1 जनवरी 2022 से ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे कर रहा है बदलाव, जानें नया नियम 

कानपुर में पीएम मोदी ने कहा, 2014 से पहले यूपी में मेट्रो की लंबाई 9 किमी थी। 2014 से 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई 18 किमी हुई। लेकिन अब यूपी में मेट्रो की लंबाई की 90 किमी है। कहां 9 किमी और कहां 90 किमी। जो लोग पहले सरकार चलाते थे, वो इस मानसिकता के साथ सरकार चलाते थे कि लॉटरी लगी है, जितना लूट सको लूट लो। यूपी में पहले की सरकारें जो परियोजनाएं शुरू करती थीं, उनमे कैसे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हो जाता था।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले केवल 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी। लेकिन आज यूपी के 5 शहरों और देश के 27 शहरों में मेट्रो चल रही है। इससे टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में युवाओं में विश्वास बढ़ेगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.