रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2024 के CBAT राउंड का परिणाम अब जोनवार घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची और कटऑफ अंक देख सकते हैं।
RRB ALP 2024 स्कोरकार्ड में क्या है
RRB ALP 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के नाम, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, CEN नंबर और T-स्कोर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया
मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवार अब दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे। दस्तावेज़ सत्यापन उसी स्थान पर होगा जो ई-कॉल लेटर में उल्लिखित होगा। ई-कॉल लेटर उम्मीदवारों को ईमेल या SMS के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसमें DV और मेडिकल टेस्ट की तिथि, समय और स्थान का पूरा विवरण होगा।
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के अगले दिन उम्मीदवारों को RRB के रेलवे अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान यात्रा और परीक्षण के लिए आमतौर पर 3-4 दिन का समय दिया जाता है।
RRB ALP CBAT 2025 कटऑफ जोनवार
RRB के विभिन्न जोनों ने ALP पद के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं।
- चंडीगढ़ जोन: सामान्य 78.00461, SC 73.11170, ST 39.57220
- अजमेर जोन: सामान्य 80.11, SC 74.65, ST 70.35, OBC 77.59, EWS 68.55, XSM 55.31
उम्मीदवारों को अपने जोन के अनुसार कटऑफ अंक की जांच करना जरूरी है।
RRB ALP CBAT रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
- अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CEN 01/2024 (ALP) लिंक पर क्लिक करें।
- ALP पद के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
- RRB ALP CBAT 2025 रिजल्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
RRB ALP 2024 CBAT रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस





